शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि वाराणसी ज्ञानवापी प्रकरण के दृष्टिगत जनपद के संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की तैनाती की गई है एवं महत्वपूर्ण पॉइंट व मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में अधिकारी, कर्मचारी लगातार भ्रमणशील हैं। ज्ञानवापी प्रकरण में आये निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रखर कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ, पीएसी, पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया होते हुए पहाड़पुर तक फ्लैग मार्च किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *