विद्युत समाधान सप्ताह में शिकायतों का हुआ समाधान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत समाधान सप्ताह मेगा कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे सभी अधिकारी जेई, एसडीओ कैम्प मंे उपस्थित रहे। इस दौरान नया कनेक्शन, मीटर एवं मीटर-रीडिग से संबंधित कई शिकायत, मीटर लगाने एवं लोड वृद्धि, बिजली बिल का सुधार और बिल जमा करने का कार्य मेगा कैम्प में किया गया।
इस मौके पर घरेलू, नलकूप, दुकान, स्कूल निजी प्रशिक्षण संस्थान के उपभोक्ताओं से एवं आटा चक्की, वेल्डिंग, कामर्शियल आदि औद्योगिक उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना बिल सुधार कराये एवं बिल जमा करें। विद्युत विच्छेदन, आरसी जैसी कठोर कार्यवाही से बचंे। ट्रांसफॉर्मर मीटर लोड जर्जर तार आदि शिकायतों को संज्ञान में लेकर समाधान किया गया। मकानों पर लगे जले कटे व पुराने विद्युत मीटरों के स्थान पर नए मीटर स्थापित कराने का कार्य किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार राव, अवर अभियंता अवधेश कुमार पाल एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *