आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना निजामाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये एक अभियुक्त को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
सन्तोष कुमार यादव पुत्र बलधारी यादव निवासी टुडीपुर थाना रानी की सराय द्वारा दमदियावन पुलिया में लगे 15 पीस सरिया चोरी हो जाने के सम्बंघ में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्त आशीष पुत्र महेन्द्र निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद को दुबौलिया पुलिया से सोमवार को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव