अर्न्तजनपदीय चोर गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जीयनपुर पुलिस ने असलहे से लैश होकर अन्तर्जनपदीय चोरी करने वाले अभियुक्त को अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भारी मात्रा में चोरी के सोने व चांदी के आभूषण, चोरी में प्रयुक्त किये गये उपकरण व अन्य सामान बरामद किया।
सावित्री सुखसागर वर्मा पत्नी सुखसागर वर्मा निवासी ग्राम केशवपुर मोचीपुर थाना जीयनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गई कि 8 सितम्बर को अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोङ़कर घर में रखे पायल, अंगूठी, सोने के हार, कान के टप्स, अंगुठी, पाजेब आदि सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की गई है। उक्त के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकाश मंे आये अभियुक्त सूरज सोनकर पुत्र बहादुर सोनकर निवासी काली चौरा पन्ना चौराहा बङ़ी मस्जिद के पास कस्बा व थाना बङहलगंज जनपद गोरखपुर को रजादेपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से चोरी के सामान सहित एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *