सेवा संकल्प दिवस पर भी पखुआडीह गांव में नहीं हुई सफाई

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया विकासखंड के पखुआडीह गांव में सेवा संकल्प दिवस के बावजूद साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। गांव के कई हिस्सों में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण चकमार्गों के किनारे खर-पतवार और झाड़ियां उग आई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्तों पर घनी झाड़ियों के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही जहरीले सांप और अन्य जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा भी बना हुआ है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं? लोगों ने गांव के चकमार्गों सहित पूरे गांव में तत्काल सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों और कूड़े-कचरे को हटाने की मांग की है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *