अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अतरौलिया में पुलिस बच्चा चोरी जैसी सूचनाओं को लेकर काफी सक्रिय हो गई है। क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने अतरैठ, भैरवपुर दरग़ाह, बढ़या आदि गांव में पहुंच कर लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि शासन और डीजीपी की तरफ से सख्त निर्देश है कि बच्चा चोरी की फर्जी सूचना देने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों को बताया गया कि कोई भी सूचना हो उसको डायल 112 थाने पर व अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर दिया जाए। किसी व्यक्ति को लेकर संशय आशंका है तो उसकी सूचना पुलिस को ही दें। अपनी तरफ से कोई कार्रवाई करने पर रासुका तक का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि जनपद में फिलहाल शांति है और कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। लेकिन ऐसी किसी घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। बच्चों को स्कूल आने जाने में कोई बाधा न उत्पन्न की जाए।
रिपोर्ट-आशीष निषाद