दस दिन से किशोर लापता, पिता ने लगाई गुहार

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी कलामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन का 14 वर्षीय बेटा तबरेज अहमद बीते 3 अक्टूबर से लापता है। वह निजामाबाद स्थित मदरसे में पढ़ने के लिए गया था, लेकिन आज तक घर वापस नहीं लौटा। बेटे के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और उसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे पीड़ित पिता कलामुद्दीन निजामाबाद तहसील पहुंचे और तहसीलदार उमेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर अपने लापता बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि रसीदगंज पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तबरेज अहमद उसी दिन एक मोटरसाइकिल पर तीन अन्य बच्चों के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
पीड़ित पिता ने मांग की कि संबंधित मार्ग पर आगे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई जाए, ताकि उनके बेटे के जाने की दिशा का पता चल सके और उसकी तलाश में मदद मिल सके।
कलामुद्दीन ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद से घर के सभी लोग बेहद परेशान हैं। परिवार के सदस्य रोते-बिलखते हुए किसी तरह दिन गुजार रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से अपने बेटे को जल्द से जल्द खोजने की अपील की है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *