नवरात्र में जगह जगह सजी देवी प्रतिमाएं

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 11 अक्टूबर से नवरात्र प्रारम्भ हो गया है। नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की गयी है। जहां दर्शन व पूजन करने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो रही है।
शहर के मातवरगंज स्थित शंकरजी त्रिमुहानी, पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, दलालधाट, सदावर्ती, बदरका आदि स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित हो गयी है तथा भक्तों के दर्शन के लिए प्रतिमाओं का पट विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर खोल दिया गया है। इन प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए शहर के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो रही है इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। मां दुर्गा प्रतिमा पाण्डाल अच्छी तरह से सजाया गया है। रात के समय इन प्रतिमाओं के आस पास खूबसूरत लाइट की व्यवस्था भी की गयी जो प्रतिमाओं की खूबसूरती में चारचाद लगा रही है। इसके साथ ही शहर के मुख्य मागों को अभी भी सजाया जा रहा है।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *