फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव में पेड़ से गिरकर किशोर की मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
म्ंगलवार की सुबह मोहतीम 13 वर्ष पुत्र मोहम्मद अली उर्फ गोगा ईदगाह के पास पेड़ पर चढ़ा हुआ था। अचानक पेड़ से जमीन पर गिर गया जिससे सर में गंभीर चोटे आयीं। आनन-फानन में लोग निजी अस्पताल में ले गये लेकिन डाक्टरो ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 4 बहन और 6 भाई में आठवें नम्बर पर था। घर की माली स्थिति ठीक न होने के कारण लोगो ने चन्दा इकट्ठा करके किसी तरह से प्राथमिक इलाज कराया। मृतक के पिता मोहम्मद अली को दोनो आंखो से नहीं दिखाई देता है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव