भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर निवासी सुजीत जायसवाल के भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर माहुल में हर्ष का माहौल है। बुधवार को उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर और मिष्ठान खिलाकर जोरदार स्वागत किया।
मंगलवार देर शाम जैसे ही सुजीत जायसवाल के भाजपा पिछड़ा मोर्चा लालगंज का जिलाध्यक्ष बनाने की सूचना उनके समर्थकों को हुई पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ हाफिज इरशाद, संजय मोदनवाल, सुधीर राजभर, हरीश तिवारी, संदीप राजभर, खोजमन यादव, दिनेश गुप्ता, सचिन मोदनवाल, मंडल अध्यक्ष अहरौला अर्पित मौर्य, अवधेश यादव, विवेक सोनकर, योगेन्द यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *