लोहरा में कांशीराम की प्रतिमा का हुआ अनावरण

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लोहरा ग्राम पंचायत स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में बुधवार को बहुजन आंदोलन के संस्थापक एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने कांशीराम के संघर्ष, विचारों और बहुजन समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक करने में उनके योगदान को याद किया। संचालन संजय कुमार बौद्ध ने किया।
मुख्य अतिथि सारनाथ, वाराणसी स्थित धम्मा लर्निंग सेंटर के संस्थापक एवं अध्यक्ष भिक्खु चन्द्रिमा महाथेरो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमोद कुमार और इं. शिवमूरत बौद्ध उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता बुद्ध मित्र मुसाफिर ने अपने विचार रखे। ग्राम प्रधान राजकपूर पूर्वांचल ने बताया कि कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। उस समय समाज के कई प्रमुख लोग लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसके चलते सर्वसम्मति से प्रतिमा अनावरण के लिए 14 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की गई। उन्होंने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कांशीराम के योगदान को याद करना और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
ग्राम प्रधान राजकपूर पूर्वांचल ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *