माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के रफी मेमोरियल स्कूल में बुधवार को अहरौला थाने की पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के साथ ही साथ साइबर अपराधों से बचने के उपाय की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी बांटे गए।
छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए महिला आरक्षी आभा दुबे ने बताया कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान और मातृ वंदन योजना चला रही। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति रास्ते में आते जाते समय या सोशल मीडिया के माध्यम से छात्राओं को परेशान करता है तो इसकी जानकारी तत्काल विमेन पावर लाइन के टाल फ्री न 1090 या पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर दें। पुलिस आप की पहचान गुप्त रखेगी और संबंधित पर कार्यवाही होगी। इसी तरह घर में यदि किसी महिला या बालिका को परेशान या प्रताड़ित करने की दशा में महिला हेल्पलाइन न 181 पर शिकायत दर्ज कराएं। उपनिरीक्षक नीतेश चौबे ने साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
इस अवसर पर महिला आरक्षी अनामिका कुशवाहा, खुशबू पासवान आरक्षी विकास, वरुण निषाद, स्कूल के प्रबंधक और माहुल के चेयरमैन लियाकत अली, प्रिंसिपल अनवार आलम, अविनाश सिंह, रजनीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह