एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ एसकेपी इंटर कॉलेज के मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि डॉ राजेश कुमार आर्य संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ रहे। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। उसके बाद कबूतर और गुब्बारे उड़ा कर कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल से हमारा आत्म अनुशासन बढ़ता है। इसलिए हर बच्चों को अपने जीवन में खेल को अवश्य स्थान देना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक बृजेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य और जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का अंग वस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह द्वारा स्वागत किया।
आयोजन सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद के आठ तहसीलों के लगभग 700 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे, प्रतियोगिता का समापन 15 अक्टूबर को अपराह्न 2रू00 बजे होगा।
इस अवसर पर बृजेश कुमार सिंह, शैलेश राय, प्रवीण कुमार सिंह, डॉ.रणधीर सिंह, रमेश सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ.एसपी मिश्रा, डॉ. अनूप सिंह, साकेत चतुर्वेदी, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, अमित कुमार, रितेश कुमार, धीरेंद्र यादव, सुनील यादव, मनोज पाल, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *