नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बाद जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। बुधवार को जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर विभिन्न मोर्चों पर नवनियुक्त प्रांतीय और जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, एससीएसटी आयोग सदस्य तीजाराम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों सत्येंद्र गौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, तारकेश्वर सिंह जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, सौदागर भारती जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, नंदलाल गोंड जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अलका सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि वे देश में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। संचालन ऋषिकेश दुबे ने किया।
इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड, सुजीत सिंह टीका, विपिन राय, सत्यप्रकाश सिंह, मनोज गिरी, जयप्रकाश सिंह, विनय उपाध्याय, जोहान सोनकर, विभा बरनवाल, सुमन राठौर, विजयलक्ष्मी मिश्रा, मिथिलेश पांडेय, अंजना सिंह, देवेश गोंड, संतोष गोंड, विजय कुमार गोंड अरविंद गोंड, काली प्रसाद गोंड, आत्माराम गोंड, दिनेश गोंड, अवनीश मिश्रा, अतुल गोंड, संजय गोंड, संदीप गोंड, संतोष गोंड आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *