आदित्य ग्रुप ने सर्फुद्दीनपुर में किया नई ब्रांच का शुभारंभ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय आदित्य ग्रुप ने पदार्पण कर दिया है। बुधवार को सर्फुद्दीनपुर में पहली नई शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा ‘गुड्डू’ ने फीता काटकर किया।
ग्रुप के ओनर ओंकार नाथ पाण्डेय ने बताया कि यह प्रतिष्ठान वियतनाम की प्रसिद्ध बैटरी कंपनी यूप्लस बैटरी के बेहतरीन उत्पादों के साथ ग्राहकों को सेवा देने के लिए तैयार है। यहां यूपीएस, वेइंग मशीन, टू-व्हीलर, आधुनिक कार, ई-स्कूटर और इन्वर्टर के लिए 6 वोल्ट से लेकर सभी श्रेणियों की बैटरियां उपलब्ध हैं। विशेषता यह है कि यूप्लस की बैटरियों पर 2 से 3 साल तक की वारंटी दी जा रही है, और किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर कंपनी द्वारा नया उत्पाद बदलकर दिया जाएगा। यह नई ब्रांच आजमगढ़ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर भागवत तिवारी, अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय, मनोज कुमार त्रिपाठी महामंत्री, धनंजय पांडेय, डॉ आनन्द कुमार सिंह, सतीश कुमार पाण्डेय, अरविंद कुमार मिश्रा, पंकज तिवारी, बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, शिवम, अनिल, आलोक राय, त्रिभुवन तिवारी, रवि प्रकाश, इंद्रभूषण आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *