आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में सप्तम आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में हर दिन हर घर आयुर्वेद के अन्तर्गत आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार एवं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “मेरे दैनिक जीवन में आयुवेद की उपयोगिता“ विषय पर मण्डल स्तरीय भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर धनवन्तरी एवं सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का प्रारम्भ मण्डल के तीनो जिलों, मऊ, बलिया, आजमगढ़ के बच्चों के बीच कराया गया।
निर्णायक मण्डल द्वारा पांच बच्चों का चुनाव किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार विजेता नितीश कुमार पाण्डेय, डीएवी इण्टर कालेज मऊ, द्वितीय पुरस्कार विजेता रितेश यादव, उद्योग विद्यालय इंटा कालेज कोयलसा आजमगढ़, तृतीय पुरस्कार विजेता कु. शुभ्रा सिंह, डा.रामविचार रामरति बलिया विद्या मन्दिर रामपुर उद्यभानपुर बलिया, चतुर्थ सांत्वना पुरस्कार विजेता कु. लकी भूषण, सुखपुरा इण्टर कालेज सुखपुरा बलिया एवं पांचवा सांत्वना पुरस्कार विजेता हिमांशु वर्मा, प्रतिभा निकेतन अतलस पोखरा आजमगढ़ को दिया गया। पुरस्कार का वितरण क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं जिला होम्योपैथिक अधिकारी द्वारा किया गया। इस मौके पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मौजूद रहे। संचालन डा.प्रमोद कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में आजाद भगत सिंह, डा.सहजानन्द पाण्डेय, डा.केदार नाथ यादव, प्राचार्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव