आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में शहर के प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज में हुई। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि अबकी बार गोरखपुर अयोध्या खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी एवं शिक्षक महासंघ के समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए शिक्षकों ने कमर कस ली है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक ध्रुव त्रिपाठी द्वारा किए गए संघर्षों को भुला नहीं सकता। संचालन कर रहे संगठन के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि ध्रुव त्रिपाठी एक सच्चे शिक्षक हैं और उन्होंने शिक्षकों के लिए सदन से सड़क तक संघर्ष किया है। इसलिए शिक्षक उन्हें इस बार भारी मतों से जिता कर चौथी बार सदन में भेजने का काम करेंगे। मंडलीय मंत्री सर्वेश्वर पाण्डेय ने कहा कि सेवा सुरक्षा की धारा 21 एवं 18 तथा पुरानी पेंशन बहाली तथा हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर ध्रुव मित्र शास्त्री, मुन्नू यादव, कमलेश राय, अवधेश त्रिपाठी, डॉ देवेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश यादव, अवनीश यादव, गोपाल गुप्ता, प्रभुनाथ मिश्र, रामानंद पाठक, बंशीधर पाठक आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार