प्रतिभावान छात्रों का सेंट जेवियर्स में हुआ सम्मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कहते हैं प्रतिभाग किसी परिचय की मोहताज नहीं होती है। शहर के एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के 2 छात्रों ने इसको साकार कर दिखाया है। उनकी सफलता पर विद्यालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
विद्यालय में कक्षा बारहवीं में इस बार पास आउट छात्र आदर्श कुमार मौर्य निवासी हर्रा की चुंगी ने जेईई एडवांस परीक्षा में 1396 रैंक हासिल की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ गुरुजनों को दिया। वहीं दूसरी तरफ स्कूल के ही छात्र आयुष कुमार सिंह जो पिछले वर्ष 2021 में 12वीं पास किए थे घर पर ही रहकर ऑनलाइन कोचिंग की और इस बार 1995 रैंक जेईई एडवांस में हासिल की है। इनके पिता जेपी सिंह सेंट जेवियर्स में ही कंप्यूटर के शिक्षक हैं। इसके अलावा 2020 के प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुभव प्रकाश भी जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर वर्तमान में आईआईटी मद्रास में है। जबकि विग्नेश श्रीवास्तव भी 2020 में 12वीं पास कर एनडीए कर रहा है। रितेश श्रीवास्तव भी 2020 में पास आउट है और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च पुणे में दाखिला लिया है। इसके अलावा दिव्यांश त्रिपाठी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल में कोर्स कर रहा है। बुधवार को स्कूल में इस वर्ष 2022 की जेईई परीक्षा में सफलता पाने वाले आदर्श कुमार मौर्य तथा आयुष सिंह सहित उनके अभिभावकों को प्रधानाचार्य निलेश श्रीवास्तव, इंचार्ज धीरेंद्र भारद्वाज ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के कैरियर संबंधित समस्या समाधान के लिए कैरियर काउंसलिंग कक्षाओं का भी इस स्कूल में संचालन किया जाता है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *