कोलाज चित्रकला से निखरी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश (संस्कृति विभाग) के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज, अंबारी में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला के अंतर्गत शनिवार का सत्र कोलाज चित्रकला को समर्पित रहा। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कोलाज पेंटिंग की विधि, संरचना, रंग-संतुलन तथा कलात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यशाला संयोजक डॉ.उगेश रवि ने बताया कि कोलाज चित्रकला विभिन्न सामग्रियों कागज, चित्र, वस्त्र एवं अन्य बनावटों को संयोजित कर नई दृश्य अभिव्यक्ति तैयार करने की कला है। उन्होंने कहा कि यह विधा विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक सोच को विकसित करती है।
प्रशिक्षक शेषनाथ यादव ने छात्रों को विषय चयन, सामग्री संयोजन और संरचनात्मक संतुलन की बारीकियां समझाईं। विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक कोलाज चित्र तैयार किए, जिनमें नवीनता और कलात्मक संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं। कार्यशाला के सफल संचालन में डॉ अमरनाथ, वीरेंद्र यादव, सुमित यादव एवं संजय पटेल का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *