ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का काम करता है खेल: अरुण राजभर

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा हनुमंत स्पोर्टिंग क्लब, लोहरा में स्व.शेषभान सिंह की स्मृति में आयोजित विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को मुख्य अतिथि सुभासपा के अरुण राजभर ने फीता काटकर किया।
अरुण राजभर ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। खेलों से तन और मन स्वस्थ रहने के साथ ही युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि इन प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों और ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाले खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की क्षमता रखते हैं। आज के यही खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक और एशियाई खेलों जैसे बड़े मंचों पर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर बाला निषाद, विशाल निषाद, वैष्णव प्रताप सिंह, अशोक पाण्डेय, रंजीत सिंह, सुनील मौर्य, रमेश गोंड, आशा विश्वकर्मा, दीपक कनौजिया, विक्रम सिंह, वैजनाथ उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *