खेलकूद से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पैराडाइज कान्वेंट स्कूल सरायमीर में बुधवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसका एसडीएम निजामाबाद रवि कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद भी होना जरूरी है।
एसडीएम श्री कुमार ने कहा कि खेल पढ़ाई का एक अहम हिस्सा है बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी करना चाहिए जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि कुछ प्राप्त करने के लिए अपना लक्ष्य बनाएं और उसी के अनुरूप कार्य करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय, पोरोनीता राय, रजनीश अस्थाना, पर्संजित राय, मनीष विश्वकर्मा, दीपिका चौबे, बीनता पान्डेय, प्रियंका तिवारी, राहुल तिवारी आदि उपस्थित रहे। प्रबंधक संजय उपाध्याय ने आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *