नेशनल फिलिंग सेंटर का हुआ शिलान्यास

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को बनारपुर सलहरा में देवगांव सलेमपुर मार्ग पर नेशनल फिलिंग सेंटर पेट्रोल पंप की बुनियाद रखी गयी। इस मौके पर मुफ्ती अशरफ मोहम्मदपुर, मुफ्ती जासिम, मौलाना राशिद कासमी, हाफिज निसार अहमद, मुफ्ती अशरफ, मुफ्ती रिजवान, मौलाना असफर, हाजी अबुल जैस, मौलाना सकलैन, हाजी सगीर अहमद, हाफिज इमरान अहमद आदि ने अपने हाथों से सीमेंट मिश्रण डालकर इसका आगाज़ किया।
उसके बाद मुफ्ती अशरफ ने मुख्तसर तकरीर में कहा कि व्यवसाय हमारे नबी की सुन्नत है लेकिन इसे ईमानदारी के साथ किया जाना जरूरी है। उन्होंने कई सहाबियों का जिक्र करते हुए कहा कि वक्त पड़ने के साथ कई व्यापारी सहाबियों ने दिल खोलकर मदद की। उन्होंने हजरत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ और हज़रत उस्मान गनी के साहसिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा व्यवसाय आज के वक्त की जरूरत है तथा इसकी आमदनी से खैर के काम किए जाएं। इस मौके पर आरिफ प्रधान, अब्दुल वदूद, हाजी इमरान अहमद, इमलाक अहमद, जहीर अहमद, मुहम्मद तारिक, मंजूर प्रधान, शर्फुद्दीन, शाह फहद, हाफिज इमरान, अंसार अहमद, एहसान अहमद, सालिम बेग, सुफियान अहमद, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद शाहिद, अलाउद्दीन, मिर्जा परवेज़, मिर्जा वसीम बेग, शहजाद बेग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में मिर्जा शब्बीर बेग और इमलाक बेग ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *