आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश में आवश्यक वस्तुओं चीनी, दाल आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में चीनी, दाल, प्याज, लहसुन आदि के दामों को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि चीनी का दाम बढ़ जाने से आने वाले त्यौहार रक्षाबंधन, जिउतिया, तीज, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में गरीब परिवारों के लोग न तो मिठाई खरीद सकते न तो उसमें बनने वाले पकवान ही बना सकते। मोदी, योगी की सरकार देश में गरीबों को हर सुविधाओं से वंचित कर पूंजिपतियों को मालामाल करने पर लगी हुई है। पेट्रोल में इथेनॉल के कारण मोटर साइकिल व चार पहिया वाहनों के इंजन सीज होने के कारण आना जाना मुश्किल हो गया है। प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने से गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। सन् 2027 में चुनाव में महिलाएं योगी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनवाएंगी।
इस मौके पर द्रोपती पांडेय, सुषमा चौहान, विमल यादव, ज्ञानमती चौहान, शारदा भारती, इसरावती, प्रेमा यादव, अनीता चौहान, कुसुम देवी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार