मनायी गयी ई. रामनयन शर्मा की छठवीं पुण्यतिथि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा एवं पूर्वांचल जनमोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर पार्क में स्व.इं.रामनयन शर्मा की छठवीं पुण्यतिथि मनायी गयी। अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत ठठेरा एवं संचालन मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा गौतम ने किया।
लोजपा के प्रदेश संयोजक शिव मोहन शर्मा ने कहा कि स्व.रामनयन शर्मा कर्मठ एवं ईमानदार के साथ-साथ निष्ठावान विचारों के धनी थे। आज के युग में ऐसे व्यक्तित्व का मिलना नामुमकिन है। वे भारतीय परंपरा के प्रति दृढ़ प्रतिज्ञ अटूटवर्ती महात्यागी आध्यात्मिक प्रवृŸिा के थे। इनका जन्म ग्राम दुबरहन थाना कंधरापुर में पिता चंद्रबली विश्वकर्मा के यहां 30 जनवरी 1938 को हुआ था। इन्होंने कई रचनाएं की। 24 दिसम्बर 2019 को स्वर्ग सिधार गए।
इस मौके पर कमलेश पासवान, रामसागर चौहान, अवधेश ठठेरा, सुनील सिंह, बालचंद जैसवारा, प्रह्लाद, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र, रमाकांत पांडेय, भीमा, सौदागर चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *