लगातार पांचवी साल अहिरौली न्याय पंचायत रहा चैंपियन

शेयर करे

ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन कंपोजिट कन्या विद्यालय ठेकमा के खेल मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि ठेकमा के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान वरिष्ठ डायट प्रवक्ता अजय कुमार तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बिमल कुमार तिवारी ने की।
प्रतियोगिता की विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ प्रथम एवं अंकुश द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में साधना प्रथम, आराध्या द्वितीय, रिया तृतीय, कबड्डी में बौवापार प्रथम एवं असवनिया द्वितीय अहिरौली खो-खो प्रथम योगासन एवं जिम्नास्टिक में अहिरौली प्रथम एवं जिवली द्वितीय स्थान पर रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर दौड़ प्रतियोगिता 100 मीटर बालिका वर्ग में रिया यादव प्रथम एवं स्वाति द्वितीय, योगासन एवं जिम्नास्टिक में अहिरौली प्रथम एवं जिवली द्वितीय, लोकनृत्य में अहिरौली प्रथम एवं जिवली द्वितीय स्थान पर रहा। समूहगान में अहिरौली प्रथम एवं जिवली द्वितीय स्थान पर रहा। पीटी जूनियर में अहिरौली प्रथम बिठूवा द्वितीय स्थान पर रहा।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. बिमल कुमार तिवारी ने अनुदेशकों के कार्यों की सराहना की। सभी खेल अनुदेशकों को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जितेंद्र राय, आशुतोष सिंह, प्रमोद मौर्य, ओम प्रकाश यादव, श्याम सुंदर तिवारी, समस्त नोडल शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक, शिक्षक शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुचर आदि उपस्थित रहे।
इनसेट—
अजय कुमार तिवारी का हुआ सम्मान एवं विदाई समारोह
ठेकमा (आजमगढ़)। कार्यक्रम के दौरान ठेकमा के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान वरिष्ठ डायट प्रवक्ता अजय कुमार तिवारी के सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। शिक्षकों एवं अतिथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
रिपोर्ट-एमके राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *