डीआईजी व मुख्यकोषाधिकारी ने किया खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय खादी ग्रागोद्योग प्रदर्शनी समापन डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य कोषाधिकारी द्वारा बुधवार को किया गया
डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं मुख्य कोषाधिकारी द्वारा मण्डल स्तरीय पुरस्कार का वितरण किया गया। सच्चिदानंद यादव जनपद मऊ को प्रथम पुरस्कार धनराशि 15000 रुपये, बृजरानी जनपद बलिया को द्वितीय पुरस्कार 12000 रुपये तथा संध्या गुप्ता जनपद मऊ को तृतीय पुरस्कार 10000 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में सबसे अधिक बिक्री किये जाने वाले खादी एवं ग्रामोद्योग स्टाल को खादी ग्रामोद्योग समग्र विकास समिति गोठा मऊ को प्रथम, खादी ग्रामोद्योग सपहा फजिलनगर कुशीनगर को द्वितीय तथा श्री प्रकाश सेवा आश्रम एवं ग्रामोद्योग सुदनीपुर रौनापार आजमगढ़ को तृतीय पुरस्कार प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि 35 वर्ष की सेवा में पहली बार ऐसी भव्य प्रदर्शनी को देखने का मौका मिला उन्होने समस्त नागरिकों से अपील किया कि खादी का एक कपड़ा अवश्य धारण करें। समापन के मौके पर बच्चों द्वारा सांकृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर श्रोतागण झूमने लगे। प्रदर्शनी में कुल 90 लाख की बिक्री की गयी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *