क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवालिक हॉस्पिटल रहा विजयी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन महोत्सव-2022 के तहत सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मिशन अस्पताल व शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बिजरवां, बनकट के बीच मैच खेला गया। मैच का उद्घाटन सहजानंद राय क्षेत्रीय महामंत्री गोरखपुर क्षेत्र द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
स्व.श्याम कुंवर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता हर साल की भांति इस साल भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम टॉस जीतकर शिवालिक टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। मिशन अस्पताल की टीम बैटिंग करते हुए निर्धारित 25 ओवर के सापेक्ष 18.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य दिया। मिशन अस्पताल की टीम से सर्वाधिक 44 गेंद में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए गये। तत्पश्चात शिवालिक हॉस्पिटल की टीम निर्धारित 25 ओवर खेलते हुए 19.2 ओवर में 8 विकेट खोकर 133 रन बनाकर विजई रही।
मुख्य अतिथि सहजानंद राय ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता विकास में मील का पत्थर साबित होगा। संस्था के निदेशक डॉ अशोक सिंह एवं ट्रस्टी बीना सिंह ने अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल आफ नर्सिंग की प्राचार्या अवनी एनआर, डॉ.विनोद सिंह, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, संदीप सिंह ‘सोनू’, डॉ.अनिल सिंह, डॉ.चंद्रमौली सिंह, रीता सिंह, अर्पण श्रीवास्तव, डॉ.पंकज सिंह, डॉ.अशोक द्विवेदी, प्रज्ञा पाठक, प्रतिभा यादव, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *