आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल सभागार में सेवा पखवाड़ा, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, शिक्षक एमएलसी और मतदाता पुनरीक्षण के संबंध में जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को मंडलों द्वारा रक्तदान शिविर, 19 से 20 सितंबर के मध्य प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि, वृक्षारोपण और संगोष्ठी, 27 से 28 सितंबर को दिव्यांगों को उपकरण वितरण एवं सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद, 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी दिन खादी की खरीद एवं उसके प्रोत्साहन तथा विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगगिता का आयोजन किया जाएगा। आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में सभी कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग से लगकर वोटर लिस्ट में सबके नाम जुड़वाने का काम करें।
इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, राजेश सिंह महुआरी, लक्ष्मण मौर्या, कल्पनाथ पासवान, राम दर्शन यादव, नन्हकूराम सरोज, संजय राम, हरिवंश मिश्रा, पवन सिंह मुन्ना, नागेंद्र पटेल, विभा बरनवाल, सच्चिदानंद सिंह, आनंद सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, विवेक निषाद, शोभित श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, दिवाकर सिंह, सुजीत सिंह, राजीव शुक्ला, ऋषिकेश दूबे, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार