डीएम के दिशा-निर्देश पर चला स्वजनगणना जागरूकता अभियान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वार्ड गुरूटोला अनंतपुरा में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एचएलबी स्वजनगणना को लेकर आमजन को जागरूक करने हेतु एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत संबंधित विभागीय कर्मचारियों द्वारा संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया, जहां वार्डवासियों को स्वजनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
कैम्प के दौरान उपस्थित कर्मचारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को स्वजनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया तथा इससे होने वाले सामाजिक एवं प्रशासनिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही घर-घर जाकर हैंडबिल का वितरण भी किया गया, ताकि प्रत्येक नागरिक तक सही जानकारी पहुंच सके और कोई भी व्यक्ति इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।
सदस्य जिला योजना समिति एवं सभासद गुरूटोला अनंतपुरा मोहम्मद अफजल ने कहा कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक होकर स्वजनगणना अभियान में सहयोग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।
यह अभियान समाज को योजनाओं से जोड़ने, सही आंकड़ों के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *