ट्रांसफार्मरों पर लगाए जा रहे एलटी फ्यूजसेट

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा ट्रांसफार्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी ट्रांसफार्मरों पर एलटी फ्यूजसेट एवं फ्यूज बॉक्स लगाने के साथ साफ-सफाई का कार्य कराया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार फ्यूज बॉक्स लगने से किसी तकनीकी खराबी या ओवरलोड की स्थिति में फ्यूज स्वतः कट जाएगा, जिससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा और ट्रांसफार्मर सुरक्षित रहेगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उपखंड अधिकारी भूप सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसे देखते हुए विभाग पहले से ही सतर्कता बरत रहा है और आवश्यक तकनीकी सुधार कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मी के दौरान बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके और ट्रांसफार्मर खराब होने की घटनाओं में कमी आए।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *