कांवरियों के लिए संत तपस्वी सेवा समिति ने लगाया लंगर

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मारकंडेय महादेव से चलकर आ रहे कांवरिया क्षेत्र के प्रसिद्ध ब्रह्म स्थान पर अपनी कांवर रख रहे हैं और यहीं से अपनी आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। कांवरियों की इस भारी भीड़ को देखते हुए संत तपस्वी जल संरक्षण एवं जन जागरूकता सेवा समिति द्वारा लंगर व प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कांवरियों के लिए भोजन के साथ-साथ नाश्ता, पानी, चाय और गर्म पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई।
इस सेवा कार्य और कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारीगण डब्लू राय, देवेश राय, जमालद्दीन शाह, भूवधेश, तेजभान यादव, संतोष तिवारी एवं मंदिर के महंत विनय तिवारी ‘गुड्डू’ सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नियामत अली (बीडीसी बरदह) एवं संस्थापक डॉ. जेआर प्रजापति ने किया, जबकि आभार व्यक्त कालू तिवारी ने किया। संस्था की ओर से बताया गया कि वे कांवरियों की हरसंभव मदद और सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *