राष्ट्रीय सनातन सेना भारत ने मनाया विजय उत्सव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बढ़ते जनाधार और निर्णायक बढ़त को देखते हुए राष्ट्रीय सनातन सेना भारत, आजमगढ़ इकाई ने पुरानी कोतवाली पर विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने शंखनाद, जय श्रीराम के उद्घोष एवं मिठाई वितरण कर खुशी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार कर राष्ट्रवाद और विकास को चुना है। यह जीत सनातन संस्कृति की जीत है।
प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा और स्वामी विवेकानंद की धरती है। वहां कमल खिलना तय था। यह जीत उन करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या का परिणाम है जो जमीन पर लड़ रहे हैं। आजमगढ़ से बंगाल तक, राष्ट्रवाद की लहर चल चुकी है। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती कर देश की अखंडता व खुशहाली की कामना की गई।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *