फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर स्थित बैठक सभागार में जिला पेंशनर संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में तहसील क्षेत्र के पेंशनर्स की बैठक हुई। इसमें फूलपुर तहसील स्तरीय पेंशनर संगठन का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
संगठन के जिला संरक्षक गिरीश चंद्र चतुर्वेदी और उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय को तहसील स्तरीय संगठन के गठन एवं निर्वाचन की जिम्मेदारी सौंपी गई। निर्वाचन अधिकारी सुभाष चंद्र पांडेय ने चुनाव की प्रक्रिया शुरू करते हुए विभिन्न पदों के लिए नाम प्रस्तावित करने को कहा।
बैठक में सदस्यों की ओर से अध्यक्ष पद के लिए रामधनी, मंत्री पद के लिए नरेंद्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजाराम, उपाध्यक्ष पद के लिए इरशाद अहमद, कोषाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, ऑडिटर पद के लिए कोमल यादव तथा संगठन मंत्री पद के लिए रामजी यादव का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रस्तावित सभी नामों पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
इस अवसर पर जिला मुख्य संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय, जिला मंत्री उदयराज, जिलाध्यक्ष रमाकांत सिंह सहित तहसील क्षेत्र के तमाम पेंशनर्स उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय