आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल में रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में सभी चारो हाउस (नेहरू हॉउस आजाद हाउस, बोस, हॉउस गाँधी हाउस) के छात्र छात्राओं ने अपनी बाल, उमंग के साथ इकोफैडली मैटेरियल्स का प्रयोग करते हुए राखी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के दौरान बच्चे पर्यावरण संरक्षण सिद्धांत का पालन करते हुए नजर आए। विद्यालय के नौनिहाल सुबह से ही अपनी कलाकृतियों से अपने हॉउस को सर्वाेत्कृष्ट स्थान दिलाने की होड़ में लगे रहे। प्रत्येक हॉउस में तीस-तीस विद्यार्थी प्रतिभागी रहे तथा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को तीन-तीन राखी बनाने का कार्य दिया गया। हुए एक हॉउस से 90 राखी बनाई गई छात्रों ने कठिन परिश्रम का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में उपस्थित समस्त विद्रवतजन छात्रों की अतुलनीय प्रतिमा को देखकर मंत्रमुग्ध दिखे क्योंकि सभी के प्रदर्शन सराहनीय रहे।
अंत में अत्यधिक संयम व विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया जिसमें आजाद हॉउस प्रथम, गाँधी हॉउस द्वितीय, बोस हॉउस तृतीय एवं नेहरू हॉउस चतुर्थ स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रवानाचार्य महोदय ने मुख्य अतिथि महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्रों द्वारा किए गए अथक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिमा कभी मी अकों में प्रदर्शित नहीं की जा सकती, यह केवल प्रतियोगिता की पूर्णता का आधार है। संबोधन के अंत में उन्होंने समस्त विद्यालय परिवार को रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार