आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस पोखरा में शनिवार को जनपदीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबंधक रमाकांत वर्मा एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में सफल हुए छात्र तीन अगस्त को होने वाली मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच खेली गई। जिसमें प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज के छात्रों ने जलवा बिखेरा। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुवचंद, निर्णायक के रूप में तेज बहादुर प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, भूपेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार