अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। न्यायालय के आदेश पर थाना क्षेत्र के हैदरपुर खास गांव में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार पाठक के नेतृत्व में फरार अभियुक्त सोनू यादव पुत्र राधेश्याम के घर कुर्की की गई। कुर्की की कार्यवाही में अभियुक्त के घर के सारे सामान को सीआरपीसी की धारा 83 के तहत पुलिस अपने कब्जे में कर लिया। फरार चल रहे अभियुक्त सोनू यादव पुत्र राधेश्याम निवासी हैदरपुर खास के विरूद्ध थाना अतरौलिया में मुकदमा दर्ज है जिसके विरुद्ध पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही की। इस मौके पर उपनिरीक्षक प्रभात कुमार पाठक, कांस्टेबल मुकेश यादव, अविनाश विश्वकर्मा मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद