काव्य-संग्रह “संवेदना का आकाश” का हुआ लोकार्पण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साहित्य संदर्भ संस्थान के तत्वावधान में महेंद्र मृदुल द्वारा रचित काव्य-संग्रह “संवेदना का आकाश” का लोकार्पण व कवि-गोष्ठी रविवार को नेहरू हाल में संपन्न हुआ। अध्यक्षता जितेन्द्र कुमार पांडेय ने की। लोकार्पण अध्यक्ष साहित्य भूषण राजाराम सिंह रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में राजाराम सिंह, प्रोफेसर डॉ. हसीन खान व असिस्टेंट प्रो. गीता सक्सेना ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि “संवेदना का आकाश” केवल कविताओं का संग्रह नहीं है, बल्कि समाज की पीड़ा, संवेदना, संघर्ष और मानवीय मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति है। कवि महेंद्र मृदुल की रचनाओं में आम आदमी की आवाज और शिक्षक समाज की संवेदना साफ झलकती है।
मुख्य अतिथि डॉ. रणधीर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार मिश्र व फकरुद्दीन अहमद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय यादव, डॉ. नरेन्द्रनाथ यादव, प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी, एडवोकेट अमित कुमार श्रीवास्तव, रामसरन अमन सुल्तानपुरी, रामराज यादव रघुवंशी व बालदीन बेसहरा उपस्थित रहे।
आशीर्वचन एवं शुभकामना के रूप में डॉ. रुद्रनाथ चौबे रुद्र, संजय पांडेय सरस, कमला सिंह तरकश, विजय प्रताप यादव बूढ़नपुरी, सुभाष चंद यादव, शैलेन्द्र मोहन राय अटपट, डॉ. मनीषा मिश्रा, ज्वाला प्रसाद, सुशील कुमार, उर्मिला सिंह, देवेन्द्र नाथ तिवारी देव, सरोज यादव व सी.पी. यादव ने कवि को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुनील कुमार जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद हिन्दी प्रवक्ता, कवलधारी राम, राजेन्द्र प्रसाद प्रवक्ता, दिनेश कुमार, कौशलेन्द्र रघुवंशी, सुनील कुमार पांडेय, चन्द्रप्रकाश यादव, जीतलाल, राधेश्याम, मनोज मौर्य, कन्हैया विश्वकर्मा, नवल किशोर यादव, गुलाब चौरसिया व ओंकार नाथ आदि उपस्थित रहे। संचालन घनश्याम यादव व लाल बहादुर चौरसिया लाल ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *