रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदपुर स्थित पेट्रोलपंप के पास पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये। घटना मे भांगड़ा पार्टी के एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है और एक मामूली रुप से चोटिल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
निजामाबाद थाने के मोइया गांव निवासी 35 वर्षीय अब्दुल कलाम ऊर्फ सोनू अपने साथ निजामाबाद थाने के गोपालपुर निवासी 30 वर्षीय मेलाल और फरिहा निवासी 30 वर्षीय सावन के साथ एक ही बाइक से फरिहा में शादी में भांगड़ा बजाकर रविवार को दोपहर में वापस लौट रहे थे। महमूदपुर स्थित पेट्रोलपंप के पास चेकपोस्ट की ओर जा रही पिकअप से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में अब्दुल कलाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मेलाल गंभीर रुप से घायल हो गया। सावन छिटक जाने से मामूली रुप से चोटिल हुआ। मेलाल को गंभीर हालत मंे अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन सवार चालक भागने में कामयाब रहा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा