लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिधौना में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 28 एवं 29 नवंबर को निर्धारित किया गया था।
शिविर के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया तथा सूची में पाई गई त्रुटियों को दूर करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई। साथ ही, पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया गया। अभियान में विशेष रूप से महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए जागरूकता एवं आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में सुपरवाइजर अजीत कुमार सिंह के साथ आशा संघ की सुभावती सिंह, बीएलओ दीपक सिंह, शिक्षामित्र राम अवध यादव, शिक्षामित्र पार्वती देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वंदना विश्वकर्मा, शिक्षामित्र सुनीता सिंह तथा कोटेदार जिलेदार सिंह, अशोक कुमार यादव एवं आनंद कुमार सहित अन्य संबंधित लोगों की उपस्थिति में अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना, पात्र नागरिकों का नाम सूची में सम्मिलित करना तथा अधिक से अधिक महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद