आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय वैश्य स्वाभिमान संघ बैनर तले स्वाभिमान सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सिधारी स्थित एक होटल में किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता को शपथ दिलायी गयी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मनन गुप्ता, अर्षित, दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा हमारा समाज बहुत पीछे है हमारे समाज की लोगों को भी राजनीति में भागीदारी होनी चाहिए जिससे हमारा समाज भी सत्ता शासन में अपने समाज की बात को उठा सके इसलिए हमारा कहना है कि समाज के लोग जागरुक हो और सत्ता शासन में मैं जाने की तैयारी करें इसी क्रम में आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता का स्वागत किया गया वह शपथ दिलाई गई अरुण गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी हमको मिली है उसे हम लक्ष्य तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर शनि गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री अभिषेक जायसवाल दीनू, राम आशीष बरनवाल नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर, आशीष गुप्ता जिला मंत्री भाजपा, भारत मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, अरविंद मोदनवाल, महावीर गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता साहू समाज अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता गोलू रवि गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार