ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में नव नियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों एवं शिक्षाकर्मियों में नई उम्मीद और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण, बच्चों की नियमित उपस्थिति, नामांकन वृद्धि तथा शासन की विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र अनुदेशक और विभागीय कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वर्तमान में स्वगणना का कार्य प्राथमिकता से सभी लोगों को लग कर सफल बनाना है। सभी के सामूहिक प्रयास से विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाया जा सकता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक उपलब्धियों को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर बल दिया।
नवागत खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के कार्यभार ग्रहण करने पर शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र की शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा बेसिक शिक्षा के विकास को गति प्राप्त होगी। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में नए नेतृत्व के साथ बेहतर शिक्षा, सकारात्मक बदलाव और शैक्षिक उन्नति की नई उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर जिलामंत्री जितेन्द्र राय, नवनीत यादव, नंदलाल मौर्य, ओम प्रकाश यादव, मनीष गुप्ता, विमल राय, राजेश सरोज, वीरेंद्र सरोज, प्रमोद मौर्य, अभिषेक राय, देवेंद्र सिंह, विभा, रीता सिंह, एआरपी विमल राय, अशोक कुमार, विजय मिश्रा, विकाश यादव, सिकंदर यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-एमके राय