फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा निवासी कैलाश उर्फ तूफानी 46 वर्ष पुत्र तिलकधारी प्रजापति अंबारी बाजार में लगे मेले में अपने ठेले के साथ नमकीन बेचने निकला था। मेला समाप्त होने के बाद वह पुनः वापस अपने घर आ रहा था कि चमावां फदगुदीया के बीच इसी मेले से लौट कर आ रहा राजूराम 30 वर्ष पुत्र सतई निवासी तिवरियां कला थाना फूलपुर ने नमकीन विक्रेता तूफानी को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल अवस्था में सड़क के किनारे गिरे मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल दोनों को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां नमकीन बिक्रेता तूफानी ने दम तोड़ दिया। वहीं राजू गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। मृतक तूफानी के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में फूलपुर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय