एमएलसी चुनाव में मतदाता बढ़ाने के लिए हुई बैठक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड एडीओ पंचायत सभागार में तहसीलदार लालगंज शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता बढ़ाने की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक हुई।
तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार पंकज कुमार शाही द्वारा प्रधान व सेक्रेटरी को प्रेरित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाना है जिससे आने वाले चुनाव में सभी लोग मतदान कर स्नातक विधान परिषद सदस्य का चुनाव कर सकें। स्नातक पास की मार्कशीट तथा आधार कार्ड और एक फोटो के साथ उनका नाम बढ़ाया जाता है। समस्त राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा उपरोक्त नाम बढ़ोत्तरी का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। लेकिन प्रधान और सेक्रेटरी को प्रेरित किया गया कि शीघ्र अति शीघ्र नाम बढ़ाकर सूची को पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद यादव उर्फ काजू, रविंद्र राय, संतोष सिंह, पारस यादव, सुरेश यादव, योगेश सिंह, कल्पनाथ राव, डॉ.राम लखन चौहान, विशाल यादव, राजकुमार, गुलाब राजभर, पप्पू यादव सहित तमाम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारियों व सेक्रेटरी धर्मेंद्र सरोज, सत्येंद्र कुमार, बाल गोविंद, सुधीर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *