नाटक के माध्यम से संचारी रोग के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बरहती के बच्चों ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन ग्राम गिरधरपुर में किया।
बच्चों ने आकर्षक पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया कि साफ सफाई का ध्यान रखें। जल भराव न होने दें, मच्छरों से बचने के लिए पूरी बांह के कपड़े पहनें, साफ पानी पिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए हमें जागरूक होना पड़ेगा और सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। इस अवसर पर विपिन, अमित, शनि, नीलू, आकांक्षा, साजन, अंश, रोशन तथा किशन सोनकर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *