शांति भंग की धाराओं में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष समेत 16 लोग पाबंद

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार के खान चौक पर बुधवार रात चिकन की दुकान को बंद कराने को लेकर हुई नोकझोंक के मामले में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के लालगंज के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू समेत 16 लोगों को शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया है।
ज्ञात हो कि खान चौक पर एक दुकान से मुर्गे के मांस को बेचे जाने की सूचना पर माहुल चौकी की पुलिस पहुंची थी। पुलिस को आता देख दुकानदार दुकान बंद कर भाग गया था। पुलिस के साथ भाजपा पिछड़ा मोर्चा लालगंज के जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आंसू भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। आंसू के किसी बात से दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और सैकड़ों की संख्या में वहां आ गए थे और दोनों पक्षों में नोंकझोंक हो गई थी। किसी तरह से पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मौके पर शांति कायम किया था।
गुरुवार को पुलिस ने सुजीत जायसवाल आंसू तथा दूसरे पक्ष के चिकन की दुकान के मालिक दिलावर समेत दोनों पक्षों के आठ-आठ लोगों को शांति भंग की धारा में पाबंद किया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा का कहना है दुर्गा पूजा और रामलीला में शांति व्यवस्था में खलल बर्दास्त नहीं है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *