आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आधुनिक हिन्दी नाटक के जनक एवं भारतीय साहित्य के निर्माता महाकवि स्व. पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र की 115वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आधुनिक हिन्दी नाटक के जनक एवं भारतीय साहित्य के निर्माता महाकवि स्व. पंडित लक्ष्मी नारायण मिश्र की 115वीं जयंती पर परंपरागत तरीके से नगर पालिका तिराहे पर स्थित पंडित जी के स्मृति उद्यान में मनाई गई। इस दौरान प्रतिमा पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित लोगों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में पंडित जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा की गई।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार