डॉ.रूपेंद्र के चयन से हर्ष

शेयर करे

अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़ के मोलनापुर गोड़ारी गांव निवासी डॉ.रूपेन्द्र ने भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बैंगलौर में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता गुरुजनों मित्रों व शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत से कोई भी मुक़ाम हासिल किया जा सकता है। उनके चयन पर क्षेत्र की जनता ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए बधाई दी है।
रिपोर्ट-फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *