कुश्ती प्रतियोगिता में लालसा कृषक इंटर कालेज का रहा दबदबा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपदीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का आयोजन लालसा कृषक इंटर कॉलेज नीबी मोहब्बतपुर में संपन्न हुई। बुधवार काो खेले गए प्रतियोगिता में लालसा कृषक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा प्रभारी विनोद कुमार सिंह एवं संयोजक अवधेश यादव प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से किया।
जनपदीय क्रीडा सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फ्री स्टाइल में सब जूनियर बालक, बालिका, जूनियर बालक, बालिका एवं सीनियर बालक, बालिका तथा ग्रीको रोमन स्टाइल में जूनियर एवं सीनियर बालक के संपन्न हुए मुकाबले मे 70 छात्र पहलवान सम्मिलित हुए।
14 वर्षीय बालक वर्ग के 41 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष प्रथम कार्तिक यादव द्वितीय, 44 किलोग्राम अमन यादव प्रथम, अनुराग यादव द्वितीय, 48 किलो में साहिल यादव प्रथम सत्यम यादव द्वितीय, 52 किलो में शनि कुमार प्रथम दिव्यांशु द्वितीय, 57 किलो में अमित कुमार प्रथम अभिषेक यादव द्वितीय, 73 किलो में शशि यादव प्रथम रौनक यादव द्वितीय, अंडर 17 बालक वर्ग 45 किलो कुणाल यादव प्रथम गौरव चौहान द्वितीय, 45 किलो विकास यादव प्रथम सौरभ चौहान द्वितीय, 51 किलो दिव्यांशु यादव प्रथम अजीत यादव द्वितीय, 55 किलो विवेक यादव प्रथम अमित सेन यादव द्वितीय, 60 किलो सूरज यादव प्रथम सुनील यादव द्वितीय, 65 किलो रितेश यादव प्रथम प्रियांशु यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, अमित कुमार, राकेश मिश्रा, अजीत कुमार, सुरेश यादव, अमरजीत यादव, राजेश यादव, लालसा यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *