केशव सिंह ने टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्वर्ण जीतकर जिले का नाम किया रोशन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एम.ए. स्टेडियम जम्मू एवं कश्मीर में 8 से 12 दिसंबर तक आयोजित 33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर ओवर आल विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। गोवा प्रदेश को हराकर उत्तर प्रदेश लगातार बना 7वीं बार विजेता।
33वीं सीनियर नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में उतर प्रदेश टीम से इस बार आज़मगढ़ के रहने वाले केशव सिंह ने गेंदबाज के रुप में प्रतिभाग किया था, केशव ने टीम के साथ गोल्ड मेडल जीतकर आज़मगढ़ का मान बढ़ाया।
केशव सिंह ने बताया कि, भारत सरकार से मान्यता प्राप्त टेनिस बॉल क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए अब है सुनहरा मौका है, सरकारी नौकरी के लिए डायरेक्ट खेल कोटा से इस खेल में भी खिलाड़ियों के लिए अपार संभावनाएं हैं, रेलवे, पोस्टल डिपार्टमेंट सहित सभी विभागों में इस खेल से भी खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सहजानन्द राय, भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, चन्द्रहास राय, मयंक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, कुणाल खेमू, राज सिंह, अक्षत राय, राहुल श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, शिवम सहित दर्जनों खेल प्रशंषकों में केशव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और लोगों ने केशव के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *