दो बाइकों की टक्कर में गयी मासूम की जान

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र के शाहमर्दानपुर गांव में सोमवार दोपहर पवई-कलान मार्ग पर शीतला माता मंदिर से 200 मीटर पश्चिम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सामने से आ रहा बाइक सवार भी गिर गया था उसे लोग बगल के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां पर मरहम पट्टी करवाने के बाद मौका पाकर मौके से फरार हो गया।
पवई थाना क्षेत्र के शाहमर्दानपुर गांव निवासी अशोक कुमार की पुत्री की शादी रविवार को थी। समारोह में शामिल होने के लिए अशोक के साढ़ू सूरज कुमार का परिवार भी आया था। इसी शादी में अशोक की बड़ी बेटी के ससुराल कटका, अंबेडकरनगर से मनोज निषाद भी पहुंचे थे। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मनोज निषाद बाइक पर सूरज कुमार के 10 वर्षीय पुत्र आदर्श समेत पांच लोगों को बैठाकर पवई बाजार से घर शहरदानपुर की तरफ जा रहा था। शाहमर्दानपुर गांव के पास पवई-कलान मार्ग पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई।सामने से आ रही बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी वह अनियंत्रित होकर अपने दाहिने पटरी पर जाकर पल्सर में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कटार गांव निवासी आदर्श को मृत घोषित कर दिया। आदर्श अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रिपोर्ट- नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *